Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Ladli Behna Yojana लाडली बहनों को मुख्यमंत्री शिवराज राखी पर आखिर क्या तोहफा देने वाले हैं? यहां पढ़ें..

Ladli Behna Yojana 27 अगस्त को आखिर ऐसा क्या होने वाला है जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहे हैं ऐसी राखी मनेगी की दुनिया देखेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राखी से पहले 27 अगस्त को लाडली बहनों से टीवी के जरिये बात करूंगा. इस दिन एक और उपहार दूंगा.

उपहार क्या होगा इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन, आज सुबह सीएम शिवराज ने ट्वीट कर एक बार फिर संकेत दिया कि लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने दी जाने वाली एक हजार की राशि बढ़ाने की तैयारी में है. पहले संभावना जताई जा रही थी की ये राशि हर महीने 1200 या 1250 हो सकती है. लेकिन, सीएम शिवराज के ट्वीट से अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि यह राशि दोगुनी या तीन गुनी भी हो सकती है. यदि ऐसा होता है तो यह शिवराज सरकार का अब तक का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रॉक होगा.

आपको बता दें कि सीएम शिवराज ने 11 अगस्त की सुबह ट्वीट कर संकेत दिए हैं कि जल्द ही लाडली बहनों को तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी. सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बात भरोसे की है, लाडली बहनों को अभी एक हजार दे रहे हैं, जल्दी ही तीन हजार रुपये भी देंगे. जनता बीजेपी के साथ है. दरअसल, सीएम शिवराज ने एक दिन पहले रीवा में लाडली बहना कार्यक्रम में कहा था कि मैं बहनों के रक्षाबंधन को खास बनाने वाला हूं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp