Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सिंधी समाज को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात, 30 साल से अटके पट्टों का वितरण शुरू

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कटनी ही नहीं सम्पूर्ण प्रदेश में सिंधी समाज की वर्षों पुरानी पट्टों को मांग का न केवल समाधान निकाला वरन पट्टा वितरण का कटनी के बड़गांव से शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक संदीप जायसवाल, संजय सत्येंद्र पाठक, प्रणय पांडे, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टन्डन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के हस्ते कटनी के पांच नागरिकों को पट्टे वितरित किये।

सिंधी समाज को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात, 30 साल से अटके पट्टों का वितरण शुरू

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि सिंधी समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी की लहर है। कटनी सहित प्रदेश में अनेक सिंधी समाज के लोगों को वर्षों से कबिज होने के बावजूद जमीन के पट्टे नहीं मिले थे। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका समाधान करते हुए निर्देश जारी किए जिसके अनुसार 2150 वर्ग फीट तक की भूमि पर कबिज लोगों को उस स्थल की वर्तमान भूमिदर का मात्र एक प्रतिशत राशि जमा करने पर पट्टे देने का निर्णय लिया। इसी तरह व्यावसायिक परिसर के लिए केवल 5 प्रतिशत राशि जमा करा कर पट्टा लिया जा सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने निरंतर सरकार से आग्रह किया था। विगत दिनों कटनी कलेक्टर के साथ भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक में पट्टे वितरण हेतु चर्चा व निर्णय लिया गया।

कांग्रेस के षड्यंत्र की निंदा

पट्टा मिलने पर संगठन की ओर से सभी को आभार जताते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि कांग्रेस ने सिंधी समाज ही नहीं अनेक ऐसे लोगों की मांग को अनसुना किया। अब जब मध्यप्रदेश की जनहितकारी सरकार ने पट्टा वितरण शुरू किया तो पुनः कांग्रेस ने साजिश शुरू कर दी। विगत दिनों विधानसभा सत्र में कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह ने एक प्रश्न लगाते हुए मामले को विवादित करने की कोशिश की। प्रश्न में कहा गया कि धारणाधिकार के तहत पट्टों का वितरण न करके सिंधी समाज को अलग नीति के तहत पट्टों को दिया जाना चाहिए।

श्री टण्डन ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल सत्ता पर रहने के बावजूद इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला, अब निर्णय होने से लोगों में खुशी है तब कांग्रेस भृमित कर रही है। कटनी में उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में करीब एक हजार से अधिक लोगों ने पट्टे के लिए आवेदन किये हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस इस मामले में फिर स्तरहीन सियासत कर रही है। कांग्रेस ने सिंधी समाज के प्रति अपनी तथाकतिथ सहानुभूति प्रगट करने भोपाल में समाज की बैठक बुलाई जो किसी काम की नहीं क्योंकि भाजपा सरकार ने इस मुद्दे का हल पहले ही निकाल लिया। लिहाजा हजारों लोग यह समझ चुके हैं कि कांग्रेस सिर्फ मुद्दे को उलझाना चाहती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने बड़गांव को उप तहसील बनाने, बड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान संकाय, बाकल हा.से. स्कूल का नवीन भवन, बहोरीबंद तहसील के बचैया, कुआं, में राजश्व निरीक्षक मण्डल, परसेल विद्यालय का उन्नयन, तथा पान उमरिया नगरपंचायत का निर्देश जारी करने की सौगात बहोरीबंद विधानसभा के लोगों को दी। इन सभी के लिए जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

कटनी में सिंधी समाज ने पट्टा वितरण के इस वर्षों से लंबित मामले का सार्थक हल निकालने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायकगण संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे के लगातार प्रयासों पर आभार व्यक्त करते हुए मिली बहुप्रतीक्षित सौगात पर आभार व्यक्त किया है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp