News24you

News you are looking for

Nepal Earthquake: नेपाल में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

Nepal Earthquake: नेपाल में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

Nepal Earthquake: नेपाल में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके आज दोपहर नेपाल के बजूरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां दोपहर 1.45 बजे के करीब 5.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसका असर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में महसूस हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के काफी हल्के झटके महसूस किये गये। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

 

उत्तराखंड में झटके

इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके ऐसे वक्त पर आए, जब इसी महीने भूकंप ने तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है। तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।