Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

BIG ACCIDENT डांस कर रहे बारातियों को कुचलते निकल गई स्कॉर्पियों, देखें VIDEO

BIG ACCIDENT हरिद्वार से दिल दहलाने वाली हादसे में एक शख्स की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बारात में डांस कर रहे लोगों को रौंद दिया।

इसके अलावा कुल 31 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को जमकर पीटा है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाराती बैंड पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों को रौंदते हुए निकल जाती है।

हरिद्वार में बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी। बारात का स्वागत किया जा रहा था और लोग बैंड की धुनों पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो बारातियों को रौंदते हुए वहां से गुजरी। हादसे में एक बैंड वाले की मौत हो गई। उसका नाम सागर था, जो लक्सर का रहने वाला था।

स्कॉर्पियो की चपेट में आने के बाद कुल 31 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सोमवाल थाने के अधिकारियों के साथ पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp