OMG इंदौर में खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूली बच्चों ने साथी को इस तरह चाकू मारे की उसकी जान पर बन आई। गले, सिर और पीठ पर पड़े चाकूओं के घाव से वह गंभीर अवस्था में पहुंच गया। पुलिस ने तीन बच्चों को गिरफ्तार किया है जो 12 से 13 साल के हैं। उनके विरुद्ध प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है।
घटना बुधवार देर रात चितावद क्षेत्र की है। आरोपित और घायल छात्र शिवमोती नगर व आनंद नगर के रहने वाले है। 13 वर्षीय छात्र को स्वजन देर रात गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल ले गए तो घटना का पता चला। पुलिस ने जानकारी जुटाई और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। संयोग से तीनों हमलावर भी 12 से 13 वर्ष के निकले। पूछताछ करने पर पता चला कि विवाद तो एक लड़की के पीछे हुए है।
















