Breaking MP में नेशनल हेल्थ मिशन की परीक्षा स्थगित, बाजार में बिक रहे थे प्रश्नपत्र
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन की परीक्षा स्थगित कर दी गई। ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन की नर्सिंग परीक्षा का पेपर बेचने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 15 लाख रुपये में पेपर बेचे थे। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई है। ग्वालियर के बिजोली में इसके तीन परीक्षा केंद्र और एक परीक्षा केंद्र थाटीपुर में था। नेशनल हेल्थ मिशन की यह परीक्षा पूरे मध्य प्रदेश में स्थगित हुई है।
News Updating..

