Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNIराष्ट्रीय

कटनी क्राइम न्‍यूज: जुआ फड़ पर कुठला पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार ₹13000 जप्त

कटनी क्राइम न्‍यूज: जुआ फड़ पर कुठला पुलिस की कार्रवाई : 6 गिरफ्तार ₹13000 जप्तपुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में गत दिवस कुठला पुलिस के द्वारा कुठला बस्ती में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कर कार्यवाही की।

टी.आई. कुठला अरविंद जैन ने बताया कि कुछ दिनों से कुठला बस्ती स्कूल के पास नदी किनारे जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थी। जो पुलिस टीम प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, आरक्षक निर्भय सिंह, चीता मोबाइल पार्टी संजय यादव और राजू मार्को के द्वारा रेड कर कार्यवाही की गई।

जुआ खेल रहे कुल 6 आरोपियों सुनील पिता चुन्नीलाल चौधरी 39 साल नदी पार पीपल घाट, आशीष कुमार रैदास पिता दुखी लाल रैदास उम्र 37 साल निवासी नदी पार, सत्यम सोनी पिता अशोक कुमार सोनी उम्र 23 साल निवासी पन्ना मोड़, अनुराग पटेल पिता शिव कुमार पटेल 23 साल निवासी कुठला बस्ती, शुभ जयसवाल पिता संजय जयसवाल उम्र 27 साल निवासी शिवाजीनगर, रजनीकांत अहिरवार पिता मुन्ना हर बार उम्र 34 साल नदी पार कुल ₹13000 नकदी एवं ताश के पत्ते जप्त किया जाकर कार्रवाई की गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp