News24you

News you are looking for

EC press conference चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव का ऐलान संभव

Remote Voting Machine: अब EVM ही नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, विदेश में बैठे लोग भी कर सकेंगे मतदान, समझें
EC press conference: चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया जा सकता है।
तीनों ही राज्यों में फरवरी के अंत तक चुनाव होना है। माना जा रहा है कि त्रिपुरा और नागालैंड एक चरण, जबकि मेघालय ने दो चरणों में चुनाव करवाया जा सकता है।

2023 के बड़े विधानसभा चुनाव

साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड भाजपा के लिए अहम

त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है।