Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

लो अब लडडू भी सरकारी हो चला: इन के स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर लड्डू नहीं बटेंगे, कमिश्नर के निर्देश

लो अब लडडू भी सरकारी हो चला: इन के स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर लड्डू नहीं बटेंगे, कमिश्नर के निर्देश ग्वालियर-चंबल संभाग मध्य प्रदेश के कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार लड्डू नहीं बांटे जाएंगे। कमिश्नर का कहना है कि कई बार लड्डू खराब निकल जाते हैं और बच्चे बीमार पड़ जाते हैं।

सरकारी स्कूलों में लोकल मार्केट से लड्डू नहीं खरीदे जाएंगे

कार्यालय आयुक्त ग्वालियर संभाग से ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना एवं दतिया जिलों के कलेक्टरों के लिए जारी निर्देश में बताया गया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में सभी सरकारी स्कूलों में लोकल मार्केट से लड्डू नहीं खरीदे जाएंगे क्योंकि लोकल मार्केट के लड्डू अमानक होते हैं।

इसलिए ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा निर्मित सांची पेड़ा का वितरण किया जाए। यदि लड्डू बांटना जरूरी है तो सांची के बेसन लड्डू बांटे जाएं।

कमिश्नर ने ग्वालियर दुग्ध संघ कार्यालय के उन अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी कलेक्टरों को दिए हैं जिन्हें पेड़ा का आर्डर दिया जाना है। कमिश्नर ने निर्देशित किया है कि कम से कम 5 दिन पहले आर्डर नोट कराएं। मजेदार बात यह है कि इस साल सरकार ने स्कूलों में लड्डू बांटने के लिए बजट ही आवंटित नहीं किया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp