Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Nepal Plane Crash Video विमान हादसे का आया फेसबुक लाइव वीडियो, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

Nepal Plane Crash Video नेपाल में भीषण विमान हादसे का एक वीडियो सामने आया जिसको एक भारतीय यात्री लाइव कर रहा था। हादसे में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 5 भारतीय लोगों की भी जान चली गई है. इनमें से 4 लोग उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं. इस हादसे का एक फेसबुक लाइव वीडियो सामने आया है जो कि दिल दहला देने वाला है. इन भारतीय लोगों में से एक फेसबुक लाइव कर रहा था इसमें इस हादसे की भयानक वीडियो रिकॉर्ड हो गई. इस वीडियो में युवक लैंड करने से पहले खिड़की के बाहर का दृश्य दिखा रहा है. अचानक धमाके की आवाज आती है और सभी तरफ आग की लपटें फैल जाती हैं. यह वीडियो बहुत ही विचलित करने वाला है.

एटीआर-72 विमान से जुड़ा पहला हादसा

नेपाल में रविवार को विमान दुर्घटना में 68 लोगों की मौत हो गई. देश में एटीआर-72 विमान से जुड़ा यह पहला हादसा था. विमान में चालक दल के चार सदस्यों समेत 72 लोग सवार थे. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येति एअरलाइन के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp