News24you

News you are looking for

शर्मसार करने वाली वारदात: शहडोल में 93 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

शर्मसार करने वाली वारदात: शहडोल में 93 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

MP के शहडोल जिले में शुक्रवार को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल शहडोल शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 93 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपित वृद्धा को जंगल में गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया। जानकारी लगते पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत अब सामान्य है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक महिला बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी। रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई, उसे पास के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह सुबह आटो करके निकली और गांव से पहले एक तिराहे के पास आटो से उतर गई। वहीं वह किसी का इंतजार कर रही थी, इतने में एक व्यक्ति आया और उसे गांव में छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ बैठ गई और फिर कुछ दूर ले जाकर उस दरिंदे व्यक्ति ने उस बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके गंभीर अवस्था में तड़पता छोड़कर जंगल में ही भाग गया।