News24you

News you are looking for

Rape छतरपुर में रिटायर DSP के रायल होटल में 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

Rape सौतेले पिता ने रिश्तों को तार तार कर अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Rape छतरपुर शहर के सागर रोड स्थित रिटायर डीएसपी रमेश कुमार गुप्ता के रायल होटल में 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस मामले में होटल के मैनेजर नीरज तिवारी, एक महिला सहित तीन आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि इस होटल में पिछले कई माह से अनैतिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा था।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग के दादा की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का यह मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग की मां का देहांत हो चुका है। पिता किसी मामले में जेल में है। नाबालिग के अकेले होने का फायदा उठाकर सटई रोड क्षेत्र में रहने वाला आरोपित सोहित द्विवेदी ने पहले दोस्ती की।

आठ माह पहले दोस्ती के बाद नाबालिग को कपड़े खरीदवाए। नशे की आदत डाली। इस बीच सोहित ने अपनी एक महिला मित्र सपना उर्फ ऊषा विश्वकर्मा से मिलवाया, जो नाबालिग को गलत काम के लिए प्रेरित करने लगी।