Friday, October 23, 2026
Latest:
HealthHOMEज्ञान

Heart Attack जानलेवा बनी सर्दी, 15 फीसदी बढ़े हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले

Heart Attack मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शीतलहर के दौरान खासकर सुबह के वक्त दिल्ली के निजी और सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में दिल के दौरे, ब्रेन स्ट्रोक और हाई बीपी के ज्यादा रोगी देखे गए हैं। पिछले 12 दिनों में, कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के दौरान सुबह के वक्त अस्पताल में हृदयाघात, मस्तिष्क आघात और उच्च रक्तचाप के मरीजों के भर्ती होने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बुजुर्गों की संख्या ज्यादा

 

सुबह के वक्त हृदयाघात, मस्तिष्क आघात और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या में लगभग 10-15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निजी अस्पतालों में भी स्ट्रोक के रोगियों की संख्या में 9 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। प्रभावित लोगों में सबसे अधिक संख्या 50 से 70 साल की उम्र वर्ग के लोगों की है। जबकि मेट्रो शहरों में लगभग 25 फीसदी रोगी 45 वर्ष से कम आयु के हैं।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक तरफ पिछले 23 सालों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है, तो दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर भी गंभीर हो चुका है। ऐसे में ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण का एक साथ होना, लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बार दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के दौरान खासकर सुबह के वक्त ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर शीतलहर के दौरान सुबह की सैर स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के बजाए सेहत के नुकसानदेह ही साबित हो रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp