News24you

News you are looking for

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Judgement Order: जेल से बाहर आएंगे राजीव गांधी की हत्या के दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आपको बता दें कि मंगलवार को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसमें फैसला सुरक्षित रखा गया था। आज हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका खारिज खारिज कर दी।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की  कि यह मामला गम्भीर है। ऐसे मामले में अगर जमानत दी जाती है तो यह जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि राजनेताओं की बयानबाजी से हमेशा बचना चाहिए और सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अगर बयानबाजी करते हैं तो यह पूरी तरह से गलत है।