Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

सावधान! जानलेवा ठंड, ग्वालियर में 3 दिन में 18 लोगों की ब्रेन, हार्टअटैक से मौत

यह जानलेवा ठंड है। अगर आप भी दिल या ब्रेन से सम्बंधित या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ठंड से बचना ही बेहतर होगा। रोज अलग अलग स्थानों से ब्रेन अटैक, लकवा हॉर्ट अटैक से मौत की खबर मिल रही हैं। यूपी के कानपुर में तो एक दिन में हार्ट अटैक से 25 लोगों की मौत हो गई इधर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां तीन दिन में ठंड के अटैक से 18 लोगों की मौत की खबर है।
तीन दिन में जयारोग्य चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी, कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और रतन ज्योति डालमिया हार्ट सेंटर में हार्ट अटैक के 82 मरीज भर्ती हुए।इनमें से 12 की मौत हो गई। इसी तरह न्यूरोलॉजी विभाग के साथ इन दोनों निजी अस्पताल में ब्रेन अटैक के 60 मरीज भर्ती हुए जिसमें से 6 लोगों की जान चली गई।
मरने वाले में मरीजों में ऐसे लोग अधिक हैं जो अस्पताल पहुंचने से पहले या फिर इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही मौत का शिकार हो गए। वहीं मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज सर्दी,खांसी और निमोनिया के आ रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp