News24you

News you are looking for

CM Yogi: ‘सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए’, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने क्‍यो दी सलाह

CM Yogi: 'सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने क्‍यो दी सलाह

CM Yogi: ‘सीएम योगी को भगवा की जगह आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए’, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने क्‍यो दी सलाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले G20 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योगों और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

भाजपा के कई नेता जहां सीएम योगी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं वहीं कांग्रेस ने इसपर हमला बोला है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है।

मुंबई में सीएम योगी ने यूपी के लोगों से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुंबई में यूपी मूल के लोगों से संवाद के दौरान कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश चुनौतियां देखकर पलायन नहीं करता, बल्कि डटकर उनका सामना करता है। सदी के सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान जब प्रवासियों के सामने पलायन का संकट आया तो उत्तर प्रदेश ने सबको सहारा दिया। प्रवासी हो या निवासी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हर यूपी वासी को अपनी पहचान पर गर्व है।

धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं: सीएम योगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश को खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे। दो दिनी दौरे की शुरुआत यूपी वाले प्रवासियों के साथ संवाद से की। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूं। 5 वर्ष पहले जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह विकास की नई कहानी कह रहा है। आजमगढ़ के लोगों को इसी मुंबई में धर्मशाला तक नहीं मिलती थी, आज उसी आजमगढ़ में एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को विवश नहीं है, गौरव के साथ कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं।