Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले सीएम शिवराज, गलोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन का आग्रह

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग एक घंटे चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, जी-20 समिट और मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों के बारे में बताकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का अनुरोध किया। साथ ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट परियोजना के शिलान्यास का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय आठ, नौ और 10 जनवरी 2023 के कार्यक्रम में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री शामिल होंगे। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आएंगी।

सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं। इनका स्वागत मध्य प्रदेश की परंपरा के अनुकूल किया जाएगा। 11 और 12 जनवरी 2023 को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित लगभग 68 देशों के मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और प्रतिनिधि मंडल भाग लेंगे।

इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री से करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान जी-20 की मध्य प्रदेश में होने वाली आठ बैठकों और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp