Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitharaman) को आज सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ( AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 63 वर्षीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया,  हालांकि, उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, कहा जा रहा है कि उन्हें कुछ रूटीन चैक अप के लिए भर्ती किया गया है।

अटल जी को अर्पित की पुष्पांजलि

फ़िलहाल अभी वित्त मंत्रालय या AIIMS की तरफ  वित्त मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है , वे संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार सक्रिय नजर आई हैं, कल रविवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में उनकी समाधि “सदैव अटल” पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp