Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMobileTechज्ञान

Jio Rs 749 plan कम कीमत में ज्यादा दिन की वैलिडिटी, सबसे सस्ता जिओ प्लान

Reliance Jio Rs 749 plan: रिलायंस जियो 90 दिनों वाला धमाकेदार प्लान लेकर आया है. यह कम कीमत में ज्यादा दिन की वैलिडिटी देता है. ज्यादातक प्लान्स ऐसे हैं, जहां 80 से 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. लेकिन इस प्लान में तीन महीने का काम हो रहा है.

इस सस्ते प्लान की कीमत 749 रुपये है. जियो के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और ज्यादा डेटा ऑफर किया जाता है. 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा के साथ कुल 108GB डेटा मिलता है. प्लान की अनलिमिटेड डेटा ऑफर भी मिलता है, लेकिन स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी. इस प्लान में इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स का मुफ्त लाभ मिलता है.

इस प्लान में मिलेगा 5जी का मजा

अगर आप उस शहर में हैं जहां जियो 5जी है तो कंपनी 5G Welcome ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5जी डेटा भी दे रही है. अगर आपके पास 5जी फोन है और जियो 5जी का इनविटेशन मिला है तो आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

जियो के पास ऐसा ही दूसरा प्लान भी है, जिसकी कीमत 719 रुपये है. उसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और 168 डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp