News24you

News you are looking for

Himachal हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 7 मंत्री पिछड़े

Himachal हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 7 मंत्री पिछड़े

Himachal Result: हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 7 मंत्री पिछड़े हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों में जयराम कैबिनेट के सात मंत्री अपनी ही सीट पर पिछड़ गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षमन्त्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है।

 

बता दें, विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों में जयराम कैबिनेट के 11 मंत्री चुनाव लड़े थे। आइए जानते हैं सीएम जयराम ठाकुर समेत कैबिनेट मंत्रियों की सीटों का क्या है हाल….

सीट मंत्री मंत्रालय आगे/पीछे

सेराज जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री आगे

कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज शहरी विकास पीछे

कुल्लू गोविन्द सिंह शिक्षा मंत्री पीछे

शाहपुर सरवीन चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पीछे

लाहौल स्पीति राम लाल मारकंडा प्राविधिक शिक्षा पीछे

कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज पीछे

भट्टियात बिक्रम सिंह उद्योग आगे

कसौली राजीव सैजल स्वास्थ्य पीछे

पावंटा साहिब सुखराम चौधरी एमपीपी और ऊर्जा आगे

फ्तेहपुर राकेश पठानिया वन पीछे

घुमारवीं राजिंदर गर्ग खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले पीछे

चुनाव हारे मरकांडा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने हरा दिया है। रामलाल मरकांडा के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है।