News24you

News you are looking for

Vastu Tips: नए साल से पहले घर में ले आएं ये चीजें, साल भर होगी बरकत, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: नए साल से पहले घर में ले आएं ये चीजें, साल भर होगी बरकत, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: नए साल से पहले घर में ले आएं ये चीजें, साल भर होगी बरकत, बनी रहेगी सुख-समृद्धि नया साल शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। हर कोई चाहता है कि उनका आने वाला साल खुशियों से भरा हो, उन्हें किसी भी तरह के कष्टों का सामना न करना पड़े। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आने वाला साल घर में खूब सारी खुशियां लेकर आए और आपको किसी भी चीज की कोई कमी न हो तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजों के खरीदारी कर लेनी चाहिए। इन चीजों के होने से साल भर आपके घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक वे चीजें कौन सी हैं।

 

तुलसी का पौधा

 

नए साल के मौके पर किसी भी तरह का इनडोर प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप तुलसी के पौधे को घर में लगाते हैं तो साल भर आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मोर पंख

भगवान कृष्ण को मोरपंख काफी पसंद है। जिस घर में मोर पंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप अपने नए साल में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो घर में मोर पंख जरूर लाकर रखें। घर में 3 मोर पंख होने चाहिए।

लघु नारियल

लघु नारियल को कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इसके घर में होने से बरकत बनी रहती है और धन समृद्धि आती है। लघु नारियल के अन्य प्रयोग भी हैं।

लाफिंग बुद्धा

नए साल के मौके पर लाफिंग बुद्धा खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। घर में इसे रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

मोती शंख

घर में मोती शंख रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही कभी धन की कमी नहीं होती। नए साल के मौके पर मोती शंख की खरीदारी करें, इसे पूजा करने के बाद धन वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं।