Twitter New Premium Service । भारत सहित कई देशों में अपने अधिकृत एकाउंट पर ब्लू टिक के निशान को 8 डॉलर में लेने वाले प्लान को रोक दिया गया है।
ट्विटर ने फेक अकाउंट के चलते शुक्रवार को अपने 8 डॉलर सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि ट्विटर की नई प्रीमियम सेवा के तहत 8 डॉलर का भुगतान करने के बाद किसी भी ट्विटर यूजर को ब्लू टिक का सत्यापन लेबल मिलने का ऑफर था। मिली जानकारी के मुताबिक Twitter पर शुक्रवार को फेक अकाउंट्स की संख्या बढ़ने के बाद फिलहाल इस सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
भारत में पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पर रोक
ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वसूलने की थी योजना















