News24you

News you are looking for

Marriage To Lord Krishna पिता ने भगवान कृष्ण से करा दी बेटी की शादी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Marriage To Lord Krishna पिता ने भगवान कृष्ण से करा दी बेटी की शादी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Marriage To Lord Krishna मीरा ने भगवान कृष्ण को अपना सब कुछ माना, राधा को श्री कृष्ण ने अपना नाम दिया पर कलयुग में एक पिता ने भगवान कृष्ण से करा दी बेटी की शादी इसकी वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान। जी हां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी किसी और से नहीं,बल्कि भगवान कृष्ण कन्हैया से की है. इस शादी में दूल्हा भी आया, बराती, डांस भी हुआ और सारी रस्में हुईं और बेटी भी विदा हो गई और फिर विदा होकर पिता के घर आ गई।

थिरकते लोग अतिशाबाजी भी

इस शादी का वीडियो भी सामने आया है.जिसमें डीजे की थाप पर थिरकते लोग और अतिशाबाजी का नजारा किसी आम आदमी की शादी का नहीं है, बल्कि भगवान कृष्ण की शादी का है. बता दें कि कृष्ण भगवान की शादी ग्वालियर जिले के मोहना कस्बे की सोनल राठौर से हुई है.सोनल बीते 26 बरस से बेड पर है. परिवार के लोगों ने हर स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन जब कोई फायदा नहीं मिला तो उन्होंने बेटी को भगवान कृष्ण के लिए अर्पण कर दिया. सोनल के पिता शिशुपाल राठौर का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी, उसी धूमधाम से की है. जितनी ओर बेटियों की करेगें.

गंभीर बीमारी से जूझ रही सोनल

शिशुपाल राठौर व्यवसायी हैं. उनकी बेटी 26 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही है. इसी महीने की 6 तारीख को उन्होंने अपने तमाम रिश्तेदारों को अचानक फोन किया और अपनी बेटी की शादी में 7 तारीख को आने आमंत्रित किया. रिश्तेदार भी शादी का निमंत्रण पाकर आश्चर्य में पड़ गए.कुछ रिश्तेदारों का कहना था कि ऐसा कौन युवक है, जो शारीरिक रूप से अक्षम बेटी से शादी कर रहा ? सोनल राठौर की शादी में बारात आई, भोज हुआ, मेहंदी हुई, भंवर हुई, विदाई हुई, वापस भाई मंदिर से विदाई करा कर घर भी ले आए. तमाम रिश्तेदारों ने जश्न मनाया,खुशी साझा कीं और अंत में विदाई के समय खूब जमकर रोए. बहरहाल परिवार के लोगों ने इस उम्मीद के साथ अपनी बेटी की शादी कृष्ण कन्हैया से शादी की है.अब वहीं उसे सहारा देगें और उसे चलने फिरने लायक बनाएंगे.