News24you

News you are looking for

Jio का 399 वाले प्लान में अब डेटा कलिंग के साथ 6 OTT भी मिलेंगे फ्री

jio

Jio का 399 रुपये वाला Post-paid Plan जिओ के रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी वाला रिलायंस जिओ का यह पोस्टपेड प्लान आपको सिर्फ 399 रुपये की कीमत पर मिल जाता है। इस प्लान में कंपनी आपको 75GB डेटा प्लान ऑफर कर रही है। इसके साथ ही अगर आपका प्लान ख़त्म हो जाता है,तो यूजर 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से पैसे देकर डेटा का इस्तेमाल कर सकता है। इतना ही नहीं, इस पोस्टपेड प्लान में आपको पूरे 200GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिल जाती है। इसके अलावा प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

इस 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की सबसे बड़ी ख़ासियत है,इसमें मिलने वाले फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन। जी हां, इस प्लान में आपको Netflix और Amazon Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है, जिसकी मेंबरशिप पूरे 1 साल की होती है। इसके अलावा यूजर को जिओटीवी, जिओसिक्योरिटी और जिओक्लाउड ऐप्स का फ्री एक्सेस भी इस प्लान के साथ मिल जाता है।