News24you

News you are looking for

cable bridge collapsed Gujarat: केबल पुल हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत की आशंका, देखें Video

cable bridge collapsed Gujarat: केबल पुल हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत की आशंका, देखें Video

cable bridge collapsed गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार की शाम केबल पुल हादसे में करीब 60 लोगों की मौत की खबर है।

गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार की शाम एक बड़ा हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मंत्री बृजेश मेरजा ने ये जानकारी दी। फिलहाल SDRF और स्थानीय प्रशासन की कई टीमें बचाव और राहत में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ की वजह से मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया। हादसे के वक्त पुलस पर करीब 150 लोग मौजूद थे। राज्य प्रशासन ने जानकारी मिलते ही फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मरनेवालों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

यहां भीड़ की वजह से मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूट गया। इसकी वजह से पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गये। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के डूबने या घायल होने की आशंका है। लेकिन प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

राज्य प्रशासन ने जानकारी मिलते ही फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मद के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है।