News24you

News you are looking for

Vaishali Thakkar: वैशाली का आइफोन और टैबलेट भी पुलिस के पास, अब विदेशी एक्सपर्ट UNLOCK करेंगे

Vaishali Thakkar: वैशाली का आइफोन और टैबलेट भी पुलिस के पास, अब विदेशी एक्सपर्ट UNLOCK करेंगे

Vaishali Thakkar एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में पुलिस अब विदेशी एक्सपर्ट की मदद ले रही है। वैशाली के मोबाइल अनलाक UNLOCK करवाने के लिए सिंगापुर के फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है। इसके पूर्व पुलिस इजराइली टूल्स का उपयोग कर चुकी है।

Vaishali Thakkar का फोन और टैबलेट लाक

राहुल नवलानी का 28 अक्टूबर तक रिमांड है।उसके तीन फोन पुलिस जब्त कर चुकी है। वैशाली का आइफोन और टैबलेट भी पुलिस के पास है जिसमें राहुल की चैटिंग भी मौजूद है। फोन और टैबलेट लाक होने के कारण जांच अटक गई है। एसीपी के मुताबिक पुलिस ने सिंगापुर के फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली है जो लेटेस्ट गैजेट्स भी अनलाक व डेटा रिकवर करवा सकते हैं।

दिशा की तलाश

वैशाली टक्कर ने अपने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी। पुलिस राहुल को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस पत्नी दिशा के बारे में जानकारी नहीं निकाल सकी है। उल्लेखनीय है कि वैशाली ठक्कर ने 15 अक्टूबर की रात खंडवा रोड पर साईं बाग कालोनी स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।