Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयव्यापार

SBI FD Rate Hike: एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दर में इजाफा क‍िया

FD Rate Hike: SBI ने दिवाली से पहले ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. देश में ज्‍यादातर लोग SBI से जुड़े हैं. ऐसे में इस फैसले से करोड़ों लोगों को लाभ होने वाला है. SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दर में इजाफा क‍िया है. ये बढ़ोतरी 0.20 फीसदी की गई है.

ब्‍याज दरों पर हुई बंपर बढ़ोतरी    

SBI ने अपने एफडी रेट्स (FD Interest Rate Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. बैंक ( SBI Fixed Deposit Rate) ने बढ़ी हुई ब्‍याज दरें 15 अक्टूबर 2022  से लागू कर दी हैं. आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट.

बैंक ने दी जानकारी 

बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्‍याज दरों को बदला है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी पर ज्‍यादा ब्‍याज दे रहा है. बैंक के इस फैसले से ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा, क्‍योंकि SBI से देश के करोड़ों ग्राहक जुड़े हुए हैं.

जानिए SBI की नई ब्‍याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 3 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 46 दिन से 179 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 4  प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 180 दिन से 210 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 4.65 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 211 दिन से 1 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 4.70  प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 1 साल से 2 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.60  प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 2 साल से 3 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.65 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 3 साल से 5 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.80  प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा.
  • 5 साल से 10 साल तक के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.85 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन अधिकतम ब्‍याज दर 6.65 फीसदी मिलेगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp