Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

इस राज्य में 10वीं-12वीं की परीक्षा स्थगित, 24 घंटे में 63 हजार से ज्यादा केस आने के बाद सरकार बोली- युवाओं का स्वास्थ्य अहम

राज्य में पिछले 24 घंटे में 63 हजार 294 नए कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को दुनिया में कहीं भी इतने केस नहीं दर्ज हुए। अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील जैसे देश भी अब महाराष्ट्र से पीछे हो गए हैं। कोरोना की यह रफ्तार तब है जब राज्य में शनिवार-रविवार दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन था। Worldometers के मुताबिक, नए केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र ने अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित इस राज्य में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। कुल एक्टिव पेशेंट अब 5 लाख 65 हजार 587 हो चुके हैं। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1 लाख 54 हजार 300 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां औसतन 7,715 लोग हर रोज कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंबई में एक्टिव पेशेंट की संख्या 67,092 हो गई है।

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के स्वाब का नमूना लेती हुई BMC की एक महिला कर्मचारी।
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के स्वाब का नमूना लेती हुई BMC की एक महिला कर्मचारी।

प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज के लिए आज अहम बैठक
लॉकडाउन से प्रभावित होने वाले वर्ग के लिए आर्थिक पैकेज तय करने को लेकर आज यानी सोमवार को CM उद्धव ठाकरे, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पूर्ण लॉकडाउन को लेकर भी अंतिम सहमति बन सकती है। इससे पहले रविवार को नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता व व्यापारियों के हितों का ख्याल रखा जाना चाहिए।

मुंबई में फिर शुरू हुई शराब की होम डिलीवरी
इस बीच BMC ने महानगर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा और सभी का RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट हर 15 दिन पर अनिवार्य होगा।

मुंबई में 62 प्राइवेट हॉस्पिटलों में आज से शुरू होगा वैक्सीनेशन
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की नई खेप उपलब्ध कराए जाने के बाद शहर में 12 अप्रैल (आज) से 71 प्राइवेट अस्पतालों में से 62 में टीकाकरण फिर से शुरू होगा। BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि 49 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। मुंबई में प्रतिदिन करीब 40 से 50 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों में टीके की कमी के कारण 10 और 11 अप्रैल को टीके नहीं लगाए गए थे। अब यह सोमवार (आज) से शुरू हो जाएंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp