News24you

News you are looking for

7th Pay Commission DR Hike केंद्र के कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 4% की बढ़ोतरी

7th Pay Commission Big Update: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने का DA

7th Pay Commission DR Hike केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 4% की बढ़ोतरी की है. पेंशन और पेंशनर्स के कल्याण विभाग के कार्यालय ज्ञापन (ओएम) के अनुसार, अब डीआर को बढ़ाकर 38% कर दिया गया है. 8 अक्टूबर 2022 को जारी ज्ञापन में लिखा है, ‘केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए स्वीकार्य महंगाई राहत को 01.07.2022 से मौजूदा 34% की दर से बढ़ाकर 38% कर दिया जाएगा.’ डीआर में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों और केंद्र सरकार से पेंशन पाने वाले पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा. गौरतलब है कि डीआर आमतौर पर साल में दो बार सितंबर और मार्च के महीनों में घोषित किया जाता है. इतना ही नहीं, पेंशनर पोर्टल के अनुसार, ‘जनवरी और फरवरी के महीनों में पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर डीआर की गणना पिछले वर्ष के दिसंबर महीने के लिए उपलब्ध डीआर दरों के अनुसार की जाएगी.

1 जुलाई 2022 से लागू होगी मंहगाई भत्ते की दर

सरकार की तरफ से की डीए में की गई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू होगी. इससे पहले सरकार ने मार्च 2022 में जनवरी से डीए (Mehngai Bhatta) बढ़ाने का ऐलान क‍िया था. उस समय केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 31 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 34 प्रत‍िशत क‍िया गया था. अब यह बढ़कर 38 प्रत‍िशत हो गया है. इस ह‍िसाब से कर्मचार‍ियों को स‍ितंबर की सैलरी में दो महीने का एर‍ियर (DA Arrear) म‍िलेगा. इसके साथ ही जी मीड‍िया की उस खबर पर भी मुहर लग गई है ज‍िसमें 28 स‍ितंबर को डीए हाइक का दावा क‍िया गया था