Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Accident news : सतना में खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत

  • सतना जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। औसतन रोज एक सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है

सतना जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। औसतन रोज एक सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है रविवार को ट्रेलर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 3 लोगों की जान के बाद सोमवार को फिर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है।

हादसा जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत खोखर्रा तिराहे के नजदीक हुआ जहां बाइक सवार खंभे से जा भिड़ा। हादसे में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक व्यक्ति की पहचान और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं*

बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ और जगह पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है। तिराहा होने के कारण अचानक से वाहन सामने आ जाते हैं और दूसरे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में भी कुछ इसी प्रकार हुआ जिसमें सामने से आ रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक चालक खंभे से जा टकराया। इसके साथ ही हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है*

हादसा होते ही लगी लोगों की भीड़: बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तो मौके पर कई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान एंबुलेंस को भी सूचना दी गई लेकिन बहुत देर तक एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर ही लोगों ने पुलिस को भी फोन लगाया इस दौरान मानवीय असंवेदना भी देखने मिली जहां लोग मृतक को अस्पताल पहुंचाने की वजह है उसकी तस्वीर खींचते नजर आए और झुंड बनाकर एक दूसरे से चर्चा करते रहे। इस दौरान खंभे से टकराया व्यक्ति घायल होने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp