Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीयशहर

MP Board 10th, 12th Exam 2021: टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर विद्यार्थी पूछ सकते हैं सवाल

 MP Board 10th, 12th Exam 2021। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा सुबह 8 से रात 8 बजे तक चालू रहेगी। हेल्पलाइन नंबर की मदद से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के साथ ही पालकों व शिक्षकों को भी सभी प्रकार की जानकारियां मिल सकेंगी। टोल फ्री नंबर 18002330175 पर काल करके छात्रों को पढ़ाई के संबंध में मदद मिल सकेगी। 10वीं की परीक्षा पहले 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को समाप्त हो रही थी तो अब यह 30 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा पहले 1 मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त हो रही थी। अब वह 1 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी।

10वीं का अंतिम पेपर 19 मई को होगा 10वीं में अंतिम पेपर जो कि गणित का था वह 15 मई को हो रहा था। उसे अब 19 मई को कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों को गणित के पेपर के लिए आठ दिन का समय मिल जाएगा। वहीं, 12वीं में 11 मई को बायोलाजी और बायोटेक्नोलाजी का पेपर एक ही दिन था। इसे नए टाइम टेबल में बदलकर बायोटेक्नोलाजी और भारतीय संगीत का कर दिया गया है। बायोलाजी का पेपर 11 मई के बजाय 20 मई को होगा। 12 मई को होने वाला इंफार्मेटिक प्रैक्टिसेस का पेपर अब 21 मई को होगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जहां से परीक्षार्थी इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं। उधर लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शारीरिक दूरी के साथ परीक्षा लेने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp