News24you

News you are looking for

Congress President Election : गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर , दिग्विजयसिंह को मिल सकती है कमान!

दिग्विजय Congress President Election

Congress President Election 2022: क्या अगले राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होने जा रहे हैं। यह सवाल काफी तेजी से चर्चाओं में है।

पिछले कई दिनों से कांग्रेस में अध्यक्ष बनने की रेस जारी है।  जिसमे ताजा खबर यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत अब इस रेस से बाहर हो चुके हैं उन्होंने अध्यक्ष बनने की दावेदारी से पैर पीछे कर लिए हैं। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख़्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता दिग्विजय सिंह ने आज नामांकन पत्र ले लिया है। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। शशि थरूर भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं, लेकिन अशोक गहलोत के पीछे हट जाने के बाद दिग्विजय सिंह का रास्ता साफ माना जा रहा है। अशोक गहलोत ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की और इसके बाद चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया।

Digvijay Singh गलत फोटो ट्वीट करने के मामले में बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, FIR दर्ज

वहीं राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली में थे। इससे पहले दिग्विजय सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि वे नामांकन जरूर भर रहे हैं, लेकिन प्रचार नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह अभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में व्यस्त हैं और वहीं काम करते रहेंगे। दिग्विजय सिंह को यह संदेश देने के लिए अध्यक्ष पद की रेस में लाया गया है कि कांग्रेस में कोई भी चुनाव लड़कर अध्यक्ष बन सकता है। हालांकि अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का रास्ता साफ हो गया है। दिग्विजय सिंह ने दूसरे उम्मीदवार शशि थरुर से भी मुलाकात की।

Congress President Election : गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर , दिग्विजयसिंह को मिल सकती है कमान!

अब प्रियंका वाड्रा का नाम

राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके बावजूद प्रियंका वाड्रा को शीर्ष पद की दौड़ में लाने की मांग बढ़ रही है। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा है कि प्रियंका शादीशुदा है, इसलिए वह अब गांधी नहीं रही, जिससे वह चुनाव लड़ने के योग्य हो गई हैं।