News24you

News you are looking for

Big Accident कटनी पन्ना रोड पर बोलेरो-ट्रेक्टर में भिड़ंत, एक की मौत, जल संसाधन विभाग के SDO व इंजीनियर गम्भीर

Mumbai-Goa High Way Accident: ट्रक-कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत

Accident कटनी जिले के समीप शाहनगर थाना अंतर्गत चौपरा ग्राम के समीप पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर आज दोपहर में करीब 12 बजे ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन के बीच सीधी टक्कर में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि जल संसाधन विभाग के दो अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको कटनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तेज गति से दौड़ रहे दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के पलटने से उसके चारों पहिया ऊपर हो गए और ट्रैक्टर में पीछे मिक्सर मशीन अलग हो गई।

हादसे में बोलेरो वाहन के चालक की मौत जबकि बोलेरो में बैठे जल संसाधन विभाग के शाहनगर उप संभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीबी चौबे और उपयंत्री शुभम राय को गंभीर चोटें आई हैं। शाहनगर में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तुरंत कटनी के लिए रिफर कर दिया। घायल तकनीकी अधिकारियों के कटनी स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी मिली है।

कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग पवई जिला पन्ना से अनुबंधित सफ़ेद रंग के बोलेरो वाहन में सवार होकर शाहनगर उप संभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (SDO) बीबी चौबे और उपयंत्री शुभम राय मंगलवार 27 सितंबर 2022 की सुबह पन्ना से शाहनगर के लिए निकले थे। रास्ते में चौपरा ग्राम के नजदीक सामने (कटनी की ओर) से ट्रैक्टर चालक निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मिक्सर मशीन को लेकर आ रहा था। तभी दोनों तेज रफ़्तार वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई।