News24you

News you are looking for

Good News For Employed: 2023 में डबल डिजिट में बढ़ेगी आपकी सैलरी! ये है बड़ी वजह

Good News For Employed: 2023 में डबल डिजिट में बढ़ेगी आपकी सैलरी! ये है बड़ी वजह

Good News For Employed नौकरीपेशा वालों के लिए गुड न्यूज है। अगले साल कर्मचारियों की सैलरी में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एओन (Aon) ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है। एओन के अनुसार, कंपनी कोविड महामारी के बाद तेजी से वापसी कर रही है। ऐसे में साल 2023 कारोबार दृष्टिकोण से उत्साही हो सकता है और डबल डिजिट में वेतन बढ़ सकती है।

वेतन में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना

Aon PLC द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक, देश में कंपनियां अपने कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के बीच वर्ष 2023 में कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओएन पीएलसी के भारत में वेतन वृद्धि के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार वेतन में 2023 के दौरान 10.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा फरवरी के वेतन में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से अधिक है। वहीं, 2022 के दौरान वेतन में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

1,300 कंपनियों के आंकड़ों पर रिपोर्ट

स्टडी के तहत देश में 40 से अधिक उद्योगों की 1,300 कंपनियों के आंकड़ों का एनालिस्ट किया गया है। इसमें कहा गया कि 2022 की पहली छमाही में नौकरी छोड़ने की दर 20.3 प्रतिशत के हाई लेवल पर रही। इसलिए कंपनियों पर वेतन में बढ़ोतरी का दबाव है। यह दर वर्ष 2021 में 21 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

धड़ाधड़ रिजाइन का बढ़ा चलन

रिपोर्ट के मीताबिक, इन दिनों भारतीय कंपनियों में ‘The Great Resignation’ का दौर चल रहा है। साल 2022 की पहली छमाही में भारत में एट्रिशन दर 20.3% पर आ गई। साल 2020 में भारत का एट्रिशन रेट महज 6% था।

भारतीय कंपनियों ने सबसे ज्यादा की वेतन में बढ़ातेरी

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबली भारत एकमात्र देश है जहां 2022 में अब तक की सबसे अधिक वेतन वृद्धि हुई है। जर्मनी (3.5%), यूके (4%), यूएसए (4.5%), चीन (6%), ब्राजील (5.6%), और जापान (3%) समेत अन्य देशों की तुलना में 10.6% है।

यह भी पढ़ें- 1759 रुपये के भाव पर विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीद डाले 5 लाख 49 हजार से ज्यादा शेयर

इन सेक्टर्स के कर्मचारियों की सैलरी सबसे ज्यादा बढ़ेगी
सर्वे के अनुसार, पांच सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ोतरी हो सकती है। इनमें से चार टेक्नॉलॉजी से सेक्टर संबंधित हैं। ई-कॉमर्स सेक्टर के कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी 12.8% बढ़ सकती है। जो कि सभी सेक्टर से अधिक है। इसके बाद 12.7% पर स्टार्ट-अप, हाई-टेक/आईटी और सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं में 11.3% और वित्तीय संस्थानों में 10.7% सैलरी बढ़ोतरी की संभावना है।

भारत में एओन में ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस भागीदार आर चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों और उच्च घरेलू मुद्रास्फीति के बावजूद 2023 में भारत में अनुमानित वेतन वृद्धि ढहाई अंकों में होगी।’’