News24you

News you are looking for

Rajasthan Political Crisis: गद्दारों के मुखिया को सीएम बनवाने का एजेंडा लेकर आये थे अजय माकन -शांति धारीवाल

Rajasthan Political Crisis

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान की सियासत में आए संकट के बाद कई मंत्री और विधायकों की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। संकट में घिरे हुए मंत्री शांति धारीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिना सचिन पायलट का नाम लेते हुए कहा कि “गद्दारों के मसीहा को सीएम बनवाने का प्रस्ताव अजय माकन” और कहा कि, “उन्होंने सही तरीके से चल रही हमारी सरकार को अल्पमत में बता कर गिराना चाहा और हमें 34 दिन तक सरकार बचाने के लिए होटलों में रहना पड़ा।”

 

उन्होंने सचिन पायलट पर भी बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उस वक्त उल्टे सीधे बयान दे रहे थे, अपने समर्थक विधायकों को सचिन पायलट ने नहीं रोका था। कहा कि माकन ऐसे लोगों को सीएम बनाने का मिशन लेकर आए थे तब हमारी भावनाएं भड़की। गद्दारी करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा यह हम लोग नहीं पचा पा रहे हैं।

आगे मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, लेकिन इतना तो तय है, सोनिया गांधी जी का जो भी आदेश होगा वही फैसला सबको मान्य भी होगा। धारीवाल ने कहा कि गद्दारी करने वालों को पुरस्कार दिया जाए बर्दाश्त नहीं होगा।

मंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर निशाना साधा और बोले की मुख्यमंत्री गहलोत को हटाने का बड़ा षड्यंत्र था, इसमें कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी शामिल थे।