News24you

News you are looking for

NDA vs UPA सोनिया गांधी से मिले नीतीश और लालू, कहा-बीजेपी को हटाना है देश को बचाना है

NDA vs UPA सोनिया गांधी से मिले नीतीश और लालू, कहा-बीजेपी को हटाना है देश को बचाना है

NDA vs UPA बिहार के सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बोले कि हम दोनों ने सोनिया गांधी से बातचीत की। हमें एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए काम करना है।

उनकी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव हैं जिसके बाद वह बोलेंगी। दूसरी तरफ, राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हमें बीजेपी को हटाना है और देश को बचाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा जिस तरह से हमने बिहार में बीजेपी को हटाया था।

हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक पर सुशील मोदी, भाजपा बोले कि क्या केरल के अंदर CPM और कांग्रेस को एक साथ बैठा सकते हैं?

केरल में कांग्रेस कह रही है CPM को कि वे केरल में BJP की A टीम है। अलग-अलग दलों का अपना अलग-अलग स्वार्थ है हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं.. ये चाह कर भी सभी दलों को एक नहीं कर सकते हैं। क्या नीतीश कुमार कांग्रेस और केजरीवाल को एक साथ बैठा सकते हैं? क्या नीतीश कुमार ओपी चौटाला और कांग्रेस को एक साथ कर सकते हैं?