News24you

News you are looking for

Aryadan Muhammed Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Aryadan Muhammed Death

Congress Leader Death: केरल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद (Aryadan Muhammed) का रविवार को 87 साल की आयु में निधन हो गया. मोहम्मद का कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज सुबह उनकी मौत हो गई. केरल के पूर्व मंत्री आठ बार विधायक रहे, जिन्होंने केरल के मलप्पुरम जिले में नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

आर्यदान मोहम्मद ने 1952 में कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और 1958 तक केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हिस्सा बने रहे. वह 10वीं केएलए (kerala Legislative Assembly) के दौरान कांग्रेस विधायक दल के सचिव थे. इसके अलावा, पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद ने 1998 से 2001 के कार्यकाल में केरल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. इसी के साथ 2001 से 2004 तक केएलए के पीयूसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया.

8 बार विधायक रहे

आर्यदान मोहम्मद आठ बार विधायक रह चुके हैं. वो नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र से 1977 से 2011 तक आठ बार विधायक रहे. राज्य में उन्हें तीन बार मंत्री भी बनाया गया. मोहम्मद सबसे पहले ई के नयनार मंत्रालय में मंत्री बने थे. इसके बाद एके एंटनी की कैबिनेट और ओमन चांडी सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया.

 

कल होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिवंगत नेता के बेटे आर्यदान शौकत ने बताया कि आर्यदान का शव रविवार को नीलांबुर ले जाया जाएगा, जहां जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकती है. शौकत ने बताया कि आर्यदान मोहम्मद का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा.