News24you

News you are looking for

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज कौन सा धमाका करने जा रहे?, देश भर में उत्सुकता

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज कौन सा धमाका करने जा रहे?, देश भर में उत्सुकता

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 25 सितंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह रविवार को दोपहर 2 बजे फेसबुक लाइव करेंगे। धोनी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर कर लाइव आने की जानकारी दी। माही के इस पोस्ट के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। खेल प्रशंसक कई तरह के कयास लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वो कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।

धोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा

पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपके साथ एक खबर शेयर करूंगा। मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकार ये जानकारी दूंगा। उम्मीद करता हूं आप सब वहां होंगे।’ एमएस धोनी ICC के सभी इवेंट जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है। यह अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार ट्रॉफी जीतवा चुके हैं।