News24you

News you are looking for

Indian Railways जबलपुर-रीवा शटल में सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगेगा

Indian Railways: गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 12 दिसंबर से होगा ये फायदा

Indian Railways जबलपुर-रीवा शटल में सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगेगा 22 सितम्बर। रेल प्रशासन द्वारा नवरात्री पर्व के अवसर पर बढ़ते हुए यात्री यातायात तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए में जबलपुर से रीवा के मध्य शटल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है ।

गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल ट्रेन में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अपने प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक 26 सितम्बर 2022 से 09 अक्टूबर 2022 तक अस्थाई तौर पर लगाया जा रहा है ।

इस रेलगाड़ी में आस्थाई तौर पर कोच बढ़ने से अब 01 वातानुकूलित चेयरकार, 08 शयनयान श्रेणी, 13 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित 24 कोच रहेंगे ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।