News24you

News you are looking for

Lucknow Wall Collapse: लखनऊ में मकान की दीवार गिरी 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

Lucknow Wall Collapse: लखनऊ में मकान की दीवार गिरी 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

Lucknow Heavy Rain : लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।। वहीं लखनऊ में बारिश की वजह 12वीं कक्षा तक स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने  हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया है।

उन्नाव में छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मामला सामने आया है. उन्नाव में छत गिरने से 2 नाबालिगों समेत 3 की मौत हो गई है. वहीं, एक महिला घायल हो गई है. बता दें कि इस हादसे में 20 साल के एक किशोर, 4 साल और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई है. आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायल महिला की पहचान मृतकों की मां के रूप में हुई है.

सड़कों पर भरा पानी

यूपी की राजधानी में भारी बारिश से हालात इतने खराब हो गए हैं कि कलेक्‍ट्रेट से लेकर वीआईपी सड़कों तक पर पानी भर गया है। जिलाधिकारी  ने शुक्रवार 16 सितंबर को लखनऊ के सारे स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है। शुक्रवार तड़के जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 12 तक के सभी निजी और सरकारी स्‍कूल बंद रहेंगे