News24you

News you are looking for

Rani Elizabeth एलिजाबेथ के ताबूत के पास खड़ा रॉयल गार्ड अचानक गिरा, देखें VIDEO

Rani Elizabeth एलिजाबेथ के ताबूत के पास खड़ा रॉयल गार्ड अचानक गिरा, देखें VIDEO

Rani Elizabeth ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जारी है। उनका ताबूत लंदन आ चुका है। यहां स्थित वेस्टमिंस्टर हॉल में परंपरा के अनुसार लोग 18 सितंबर तक महारानी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि महारानी के ताबूत के पास खड़ा एक रॉयल गार्ड अचानक गिर गया। उसे तत्काल वहां से उठाया गया।

दरअसल, महारानी का शव 14 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से लंदन के बकिंघम पैलेस लाया गया था। इसके बाद वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया था। यह गार्ड उनके ताबूत के पास ड्यूटी दे रहा था। बताया गया कि यह एक बुजुर्ग गार्ड है जो स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक गिर गया और वह लंबे समय से वहां खड़ा भी था।

वीडियो में दिख रहा है कि रॉयल गार्ड की यूनिफॉर्म पहने वह गार्ड अचानक से बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। रॉयल गार्ड के गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य गार्ड उसे उठाते हैं। बताया गया कि हालांकि थोड़ी देर में जमीन पर गिरे गार्ड को होश आ गया था। इसके बाद उसे थोड़ी देर आराम भी दिया गया।