News24you

News you are looking for

Murder in Dhar सरे राह युवक ने अधेड़ का रेत दिया गला, VIDEO वायरल देखें

Murder in Dhar सरे राह युवक ने अधेड़ का रेत दिया गला, VIDEO वायरल देखें

Murder in Dhar मध्यप्रदेश के धार में दिनदहाड़े हाईवे पर एक व्यक्ति की हत्यारे युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी मुंह में रूमाल बांधकर ऐसे गला रेत रहा है जैसे वह मुर्गा हलाल कर रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने संतोष खटीक नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले की प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।