News24you

News you are looking for

CBI Raid: देशभर में 33 जगहों पर CBI का छापा

CBI Raid In DRM Bhopal Office: CBI की छापामार कार्रवाई, सेटलमेंट ब्रांच का कर्मचारी को किया गिरफ्तार

CBI Raid: सीबीआई (CBI) आज जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला (J&K Police Recruitment Scam) मामले में देशभर में 33 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई की ये रेड जम्मू में 14, श्रीनगर में 1, हरियाणा में 13 और गाजियाबाद, बेंगलुरु और गुजरात के गांधीधाम में 1-1 ठिकाने पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के ठिकानों पर भी रेड की जा रही है। इस मामले में J&K SSB के अध्यक्ष खालिद जहांगीर और कंट्रोलर अशोक कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर सब इस्पेंक्टर भर्ती की परीक्षा 27 मार्च 2020 को आयोजित की गई थी, इसमें 97000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. जम्मू-कश्मीर सब इस्पेंक्टर भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट 4 जून 2022 को घोषित किया गया था, जिसमें 1200 अभ्यर्थी पास हुए थे। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पता चला कि Edumax Coaching के ज्यादातर अभ्यर्थियों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा पास कर ली थी। बाद में परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।