News24you

News you are looking for

मध्य प्रदेश के 6 सरकारी मेडिकल कालेजों में MD व MS की 300 सीटें बढ़ाने की तैयारी

मध्य प्रदेश के 6 सरकारी मेडिकल कालेजों में MD व MS की 300 सीटें बढ़ाने की तैयारी

भोपाल । चिकित्सा के स्नातकोत्तर (एमडी MD व एमएस MS) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले मध्य प्रदेश के 6 सरकारी मेडिकल कालेजों में एमडी व एमएस की 300 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए संबंधित कालेजों में तय मापदंड के अनुसार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से संसाधन बढ़ाने के लिए प्रति सीट एक करोड़ 20 लाख रुपये का अनुदान भी मिल रहा है। यह राश‍ि किस्तों में दी जा रही है। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सीटें बढ़ाने की तैयारी है।

सीटें बढ़ाने की स्वीकृति भारत सरकार ने वर्ष 2020 में दी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से संसाधन नहीं बढ़ाए जा सके। इस साल सभी कालेजों ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अब संबंधित कालेजों की तरफ से इन सीटों की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को इस साल के अंत तक प्रस्ताव भेजा जाएगा। एनएमसी का दल कालेजों का निरीक्षण करेगा। इसके बाद सीटें बढ़ेंगी। सभी कालेजों में चिकित्सकीय और गैर चिकित्सकीय विषयों में 50 से 75 तक सीटें बढ़ाने की तैयारी है।