Saturday, October 24, 2026
Latest:
FashionHealthज्ञानराष्ट्रीय

Home Made Pedicure Trick: होममेड पैडिक्‍योरके लिए चावल का घोल इस तरह से करें तैयार

Home Made Pedicure Trick होममेड पैडिक्‍योर घर पर बना सकते है, और इसका उपयोग करने पर कोई साउड इफैक्‍ट भी नहीं हे। आइए जानते है इसके फायदे

चेहरे के साथ ही हाथों पैरों की देखभाल भी बेहद जरूरी है। क्योंकि चमकते चेहरे के साथ अगर हाथ पैर गंदे और टैन दिखते हैं। तो सारा लुक खराब हो जाता है। बाहर की धूप, धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से पैरों का सबसे बुरा हाल होता है। पैर अक्सर ही डेड स्किन और टैनिंग से खराब दिखने लगते हैं।

इसलिए अक्सर महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं। या फिर घर में ही केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाती हैं। लेकिन अगर आप रोज-रोज के इन खर्चों से ऊब गई हैं। तो घर में चावल के घोल से पैर को साफ करें। पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना ही भूल जाएंगी। तो चलिए जानें किस तरह से करें चावल का इस्तेमाल।

घऱ में पेडीक्योर करने के लिए आपको जरूरत होगी चावल के आटे की। चावल का आटा घर में ही तैयार किया जा सकता है। बस इसके लिए चावल को लेकर ग्राइंडर में सूखा ही पीस लें। बस तैयार है चावल का आटा। इसे महीन पीसे। जिससे कि छानने की जरूरत ना पड़े और ये नेचुरल स्क्रब की तरह काम करें। चावल के आटे के साथ जरूरत होगी साबुन की।

पैरों की टैनिंग हटाने के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

एंटी टैनिंग घोल बनाने के लिए मिक्सी के जार में नहाने वाले साबुन को भी पीस लें। इसके छोटे टुकड़े कर जार में डालें और महीन पीस लें। अब साबुन को किसी प्लेट में निकालकर रख लें। प्लेट में थोड़ा सा साबुन का पाउडर छोड़कर बाकी सारे साबुन के पाउडर के साथ चावल के आटे का पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को किसी टब में डालें। इस टब में हल्का गुनगुना पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इस पानी में पैरों को करीब दस से पंद्रह मिनट तक डुबोकर रख दें।

पैरो को टब से बाहर निकालकर ब्रश और गुनगुने पानी की मदद से पैर साफ करें। अब बचे हुए पाउडर वाले मिश्रण से टैनिंग वाले हिस्से को हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। धीरे-धीरे साफ करने के बाद पैर को साफ पानी से धो लें। फिर तौलिए से पोछकर पैर सुखा लें और हल्का सा मॉइश्चराइजर लगाएं।

चावल के पानी के फायदे

चावल का आटा डेड स्किन को काफी आसानी से हटाता है। इससे त्वचा की रंगत भी साफ होती है। चावल का आटा झुर्रियों से भी बचाता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp