HOMEUttarPradeshराष्ट्रीय

Hotel Fire Lucknow राजधानी की लेवाना होटल में लगी भयंकर आग, 2 की मौत, बचाव एवं राहत कार्य जारी

लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग, दो की मौत, बचाव एवं राहत कार्य जारी

Lucknow Hotel Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लेवाना होटल (Levana Hotel) में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। लेकिन होटल के कमरों में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है।

 

धुएं की वजह से लोगों को खिड़कियों से निकाला जा रहा है। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के आग से झुलसने की भी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि लेवाना होटल लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है। हादसे के वक्त होटल के अंदर काफी लोग थे, जिन्हें इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है और घायलों की उचित मदद करने का निर्देश दिया है।

Show More
Back to top button