News24you

News you are looking for

NEET PG Counselling Dates 19 सितंबर से शुरू हो सकती है नीट पीजी काउंसलिंग

10 Class और 12 की Pre Board परीक्षाएं नहीं होंगी, Local Level पर कंडक्ट किया जाएगा Exam

NEET PG Counselling Dates Out!: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नई सीटें जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने की अनुमति देने के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग को टाल दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी, अब 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय एक दो दिनों में काउंसलिंग शेड्यूल अपलोड कर सकता है।

NMC 15 सितंबर तक जारी होगी LOP

मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि … नीट पीजी 2022 काउंसलिंग 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए अनुमति पत्र (LOP) जारी करने की प्रक्रिया में है और वह 15 सितंबर तक संपन्न होगा। इसलिए, उम्मीदवारों के लाभ के लिए काउंसलिंग में अधिक सीटों को शामिल करने के लिए, सक्षम प्राधिकारी द्वारा NEET PG काउंसलिंग, 2022 को दोबारा शेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी।

करीब 60,000 सीटों के लिए होगी पीजी काउंसलिंग  

आमतौर पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर), यानी नीट पीजी, जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसलिंग मार्च में शुरू होती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और पिछले साल की प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण इस साल की परीक्षा 21 मई को हुई थी और परिणाम एक जून को घोषित किया गया था। इस साल करीब 60,000 सीटों के लिए पीजी काउंसलिंग होने की संभावना है।