News24you

News you are looking for

Rupee vs Dollar: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर, 31 पैसे टूटकर 80.15 रुपये पर पहुंचा

Rupee vs Dollar: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर, 31 पैसे टूटकर 80.15 रुपये पर पहुंचा

Rupee vs Dollar अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 80.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला, बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 80.15 पर आ गया, जहां पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 31 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई।

इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कहने के बाद डॉलर में मजबूती आई।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।