News24you

News you are looking for

Maal, Hotel, Cake नहीं गौवंश को गुड़, चना, चोकर खिला कर मनाया बेटे का Birthday

Maal, Hotel, Cake नहीं गौवंश को गुड़, चना, चोकर खिला कर मनाया बेटे का Birthday

Katni अक्सर आपने Maal, Hotel, Cake के साथ युवकों को जन्मदिन मनाते देखा होगा लेकिन कटनी के एक गौरक्षक गौवंश प्रेमी युवा ने अपना जन्मदिन गोवंश को खली, चुनी, चोकर ,गुड़ चना आदि पोषक आहार खिला कर मनाया।

जन्मदिन मनाने का एक नया ही अंदाज MP के कटनी जिले में दिखाई दिया। आपको बता दें कि कटनी में गौ रक्षा कमांडो फोर्स के द्वारा लगातार गौ संरक्षण और गोवंश के बचाव के लिए पहल सुर्खियों में रहती हैं। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए अब कटनी की जनता भी गौवंश तथा पशुओं के प्रति कुछ संवेदनशील रहे हैं।

इसी से प्रेरणा लेकर माधव नगर बंगला लाइन निवासी दिलीप लालवानी के द्वारा अपने पुत्र अनमोल लालवानी के जन्मदिन पर सड़क दुर्घटना पर घायल हुए तथा अन्य गौवंश की सेवा उन्हें खाना खिलाया गया। अनमोल लालवानी ने भी अपने जन्मदिवस पर चुनी, चोकर, दलिया, गुड, हरा चारा और फल खिलाकर एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया तथा एक नया संदेश भी दिया। उनके इस कार्य मे दिलीप लालवानी, प्रदीप लालवानी, दिनेश लालवानी, महिमा लालवानी, नैना लालवानी, सिमरन लालवानी सहित गौ रक्षा कमांडो फोर्स के गौ सेवक शामिल रहे।