News24you

News you are looking for

UP भाजपा Gorakhpur जिला उपाध्यक्ष के पुत्र-पुत्री के शव फांसी पर लटके मिले, आत्महत्या की संभावना

katni student

Gorakhpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र-पुत्री ने मामूली बात पर झगड़े के बाद सुसाइड कर लेने की खबर है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. खजनी थानाक्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या के पुत्र और पुत्री का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला. पिपरौली ब्लॉक के खजनी थानाक्षेत्र में के अंतर्गत रामपुर मलौली गांव निवासी छोटेलाल मौर्या भाजपा के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी हैं.

शुक्रवार को परिजन घर के अंदर गए तो 23 वर्षीय पुत्री पूनम और 20 वर्षीय पुत्र सोनू का शव फंदे से लटकता मिला. दोनों को फंदे से लटकता देखकर परिजन अवाक रह गए. भाजपा नेता के बच्चों का शव घर में मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया. दोनों के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच गए. इसके बाद दोनों के शवों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि, अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.